पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी करने पर वर्कशॉप संचालक पर 27 लाख जुर्माना

बिजली चोरी करने पर वर्कशॉप संचालक पर 27 लाख जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीसबडिवीजन में विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर दो जगह बड़ी बिजली चोरी पकड़ी। पहले मामले में वर्कशॉप संचालक को डायरेक्ट बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया। साथ ही उस पर लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। दूसरा मामला सबडिवीजन में ही निर्माणाधीन एक साइट का है। यहां कंस्ट्रक्शन की साइट पर डायरेक्ट बिजली चोरी पकड़ी गई। इस मामले पर संचालक के खिलाफ पुलिस केस कर लिया गया है। दोनों मामले में निगम ने करीब 27 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका है।

जुर्मानानहीं तो केस

यदिआरोपियों ने बिजली निगम के नोटिस जारी करने के 24 घंटे के अंदर जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का केस बनाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ बिजली निगम के थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी। बिजली निगम के एसई मुकेश गुप्ता के अनुसार बिजली चोरों के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिजली चोरी रोकने में सहायक बनें। अगर उनके आसपास कहीं बिजली चोरी हो रही है तो इसकी सूचना निगम को दें। उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।