पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दुकान दो मकानों में चोरी

एक दुकान दो मकानों में चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | शहरमें एक दुकान दो मकानों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। रनधीर निवासी मकान नंबर-536, 13/3 सुभाष नगर ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान अशोका मेन की मार्केट में है। किसी ने 9 दिसंबर को उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर से मोबाइल फोन, बैटरी लैपटॉप 2800 रुपए और रिचार्ज कूपन चोरी कर लिए। विदित त्यागी निवासी मकान नंबर-708, डबुआ कॉलोनी ने थाना सारन में दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को उनके घर से सोने चांदी के जेवर 3 लाख रुपए फोन चोरी कर लिया। इसके अलावा विकास सिंह निवासी डीसी-124, डबुआ कॉलोनी ने सारन थाने में दी शिकायत में बताया कि 9 दिसंबर को किसी ने उनके घर से सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए।