पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेट मीटिंग कर कर्मियों ने की सांसद के खिलाफ नारेबाजी

गेट मीटिंग कर कर्मियों ने की सांसद के खिलाफ नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद |हरियाणा कर्मचारीमहासंघ के कार्यकर्ताओं ने मथुरा रोड सबडिवीजन कार्यालय बल्लभगढ़ डिवीजन कार्यालय पर गेट मीटिंग की। इसमें कर्मचारियों ने सांसद राजकुमार सैनी द्वारा दिए गए कर्मचारियों के विरुद्ध बयान की आलोचना की। सभी सबडिवीजनों पर सांसद राजकुमार सैनी के विरुद्ध गेट मीटिंग कर उनके खिलाफ नारेबाजी। सभी कर्मचारियों ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी कर्मचारियों से माफी मांगें नहीं तो महासंघ आने वाले समय में उनके खिलाफ आंदोलन चलाएगा। महासंघ के चेयरमैन सुनील खटाना ने कहा कि सरकारी कर्मचारी जनता सरकार के लिए काम करते हैं। नेताओं के ऐसे बयान से कर्मचारियों का मनोबल टूटता है। सरकारी पब्लिक डीलिंग के कार्य में बाधा सकती है। सुनील खटाना ने कहा सांसद के विवादित बयान से पूरे प्रदेश से तीखी प्रतिक्रिया रही है। सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी यूनियन कर्मचारी संघ बयान की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सांसद कर्मचारियों से माफी मांगें नहीं तो उन्हें उनके विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर गौरी दत्त, चौधरी लेखराज मसंद, कर्मबीर, हरिचंद, रामनिवास, सुभाष त्यागी, ब्रिज लाल, संत राम, चेतराम, जय भगवान, जिले सिंह, सुनील, चंदर मोहन, धर्मबीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।