पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में होगी 22वीं एंबुलेंस प्रतियोगिता

जिले में होगी 22वीं एंबुलेंस प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेडक्राससोसायटी की सेंट जॉन एंबुलेंस इकाई द्वारा फरीदाबाद में 22वीं राज्यस्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। डीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस प्रतियोगिता के प्रबंधों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सेंट जॉन एंबुलेंस की राज्य जिला इकाई द्वारा 20 से 22 दिसंबर तक राज्य खेल परिसर में 22वीं राज्य स्तरीय एंबुलेंस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ डीसी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

समापन अवसर पर राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। लघु सचिवालय में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी ने एंबुलेंस प्रतियोगिता के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के बारे में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एंबुलेंस प्रतियोगिता में कुल 86 टीमों के कुल 538 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभागिता की जाएगी। सेंट जॉन एंबुलेंस के राज्य प्रशिक्षण सुपरवाइजर संजीव धीमान ने बैठक में प्रतियोगिता का प्रारूप प्रस्तुत किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव अरोड़ा जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डीआर शर्मा भी मौजूद थे।