सोनीपत में डॉक्टरों पर हमला, गाड़ी तोड़ी
गोहाना|महिला मेडिकलकॉलेज में एक दिन पहले ज्वाइन करने वाले डॉक्टर और उसके साथी डॉक्टरों के साथ बुधवार देर रात कुछ युवकों ने मारपीट की। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ घायल हो गए। हमलावरों ने डॉक्टर की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के गेट के सामने चाय पी रहे थे। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने खानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ टोना, कुलदीप और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। वहीं, बुधवार को मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एकत्र होकर सुरक्षा की मांग की। मूलरूप से फरीदाबाद निवासी डॉ.अविनाश ने गायनी विभाग में मंगलवार को ही ज्वाइन किया था। बुधवार रात करीब नौ बजे डॉ.अविनाश अन्य डॉक्टरों के साथ चाय पीने के लिए मेडिकल कॉलेज के गेट के पास चले गए। इसी बीच गाड़ी सवार कुछ युवक आए। उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर युवकों ने डॉ.अविनाश के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं युवकों ने उस पर पथराव भी कर दिया। घटना के बाद कॉलेज में तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी वहां पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गाड़ी बैक की, टक्कर मारकर बोले अब लगी
डॉक्टर अविनाश ने बताया कि युवक गाड़ी में सवार थे। उन्होंने गाड़ी को टक्कर मारी। जिस पर उसने युवकों को इस बारे में टोका तो चालक ने गाड़ी बैक की और गाड़ी को टक्कर मारकर बोले, अब लगी टक्कर। गाड़ी से उतरते ही युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में उनके दोस्त कार्य करते हैं, इसलिए उन्होंने यहां पर आवेदन किया था। ज्वाइन किए हुए एक दिन ही हुआ था, अगले ही दिन उनके साथ यह घटना हो गई।
सूचना के कुछ घंटों में कर लिए आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने सूचना के कुछ घंटों के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात को कुलदीप और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से गाड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ के आधार पर टीम ने सुबह उनके साथी धर्मेंद्र उर्फ टोना को भी खानपुर कलां के पास ही गिरफ्तार कर लिया। टीम में थाना प्रभारी के अलावा ईएसआई जगबीर, एएसआई हरेंद्र, कांस्टेबल विकास आदि शामिल थे। योगेंद्र ने बताया कि डॉक्टरों की सूचना के तुरंत बाद आरोपियों की तलाश शुरू