पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने बताया स्कूल के बाहर खतरा

छात्राओं ने बताया स्कूल के बाहर खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनआईटीके टाउन नंबर दो में स्थित कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं ने कहा कि उनको स्कूल के बाहर निकलने के बाद काफी डर लगता है। स्कूल के बाहर सुरक्षा जरूर बढ़नी चाहिए। रास्ते में मनचले काफी परेशान करते हैं और कमेंट करते हैं। शुक्रवार को वूमेन सेफ्टी के अभियान के तहत प्रोटेक्शन ऑफिसर हेमा कौशिक स्कूल पहुंचीं।

हेमा कौशिक ने छात्राओं को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया और कहा कि पुलिस उनकी सदैव मदद को तैयार है। केवल युवतियों को 1091 पर कॉल करना होगा। कौशिक ने कहा कि हमारा मकसद बच्चों को यौन शोषण के बारे में जागरूक करना है ताकि किसी बच्चे का भविष्य खराब हो।

इस अवसर पर लड़कियों के स्कूल की प्रिंसिपल बृजबाला शर्मा, शीला यादव छात्रों के स्कूल के हेडमास्टर राजेश कुमार के अलावा वीरेंद्र कुमार चौकी इंचार्ज रेपिड एक्शन फोर्स भी मौजूद थी।