- Hindi News
- एसएमएस बताएगा, क्या कमी है आपकी फाइल में
एसएमएस बताएगा, क्या कमी है आपकी फाइल में
अबअगर हुडा उपभोक्ता की फाइल में कोई अड़चन है या फिर किसी दस्तावेज की कमी है तो उनको दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। हुडा की तरफ से उपभोक्ता के पास इस बारे में तुरंत एसएमएस जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता दफ्तर जाकर उस कमी को दूर कर देगा। एसएमएस सुविधा से केवल समय पर उपभोक्ता पेश हो सकेगा बल्कि लेट फीस से भी छुटकारा मिल जाएगा। उपभोक्ता का काम भी समय पर हो जाएगा। हुडा की इस सुविधा का लाभ हजारों उपभोक्ताओं को होगा। यह सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। हुडा प्रशासक पीसी मीणा ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है।
पूरीजानकारी होगी एसएमएस में
अक्सरदेखा गया है कि हुडा में अपने प्लॉट से संबंधित जानकारी लेने के लिए काफी संख्या में लोग चक्कर लगाते रहते हैं और कार्यालय में दिनभर भीड़ लगी रहती है। इससे केवल लोगों को परेशान होना पड़ता है बल्कि हुडा कर्मियों का कामकाज भी प्रभावित होता है। यही नहीं छोटे से काम के लिए भी लोगों को सुविधा शुल्क देना पड़ जाता है। इस समस्या से निदान के लिए एसएमएस के माध्यम से उपभोक्ताओं को सुविधा देने की योजना तैयार की गई। हुडा के साइबर सेल ने सभी उपभोक्ताओं के फोन नंबर मेल आईडी रजिस्टर कर ली है। शेषपेज 15 पर
क्याहोगा एसएमएस में: हुडामें फाइल जमा कराने के बाद कर्मचारी कई दिनों तक इस पर नजर ही नहीं डालते। इसके बाद अगर फाइल में किसी दस्तावेज या कोई अन्य कमी नजर जाए तो कर्मचारी उपभोक्ता को चिट्ठी जारी करते हैं। अक्सर चिट्ठी उपभोक्ता तक समय पर नहीं पहुंच पाती। अगर चिट्ठी पहुंच भी जाती है तो उपभोक्ता समय पर नहीं पहुंच पाते। इस कारण काम अटक जाता है। इसलिए अब ऐसा नहीं होगा। उपभोक्ता को हुडा एसएमएस करेगा।
ऑनलाइन हो चुके हैं सेक्टर: हुडा के 34 सेक्टर हैं। इन सभी को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सभी सेक्टरों में प्लॉट का स्टेटस भी ऑनलाइन हो चुका है। लोग घर बैठे ही अपने प्लॉट का स्टेटस पता कर सकते हैं। ऑनलाइन होने से एसएमएस सुविधा का भी लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो जाएगा। आईटी सेल इस योजना पर काम कर रहा है।
^हुडा में अधिकतर लोग छोटी से छोटी जानकारी पता करने के लिए चक्कर लगाते रहते हैं। इसलिए कार्यालय में हर समय भीड़ लगी रहती है। इससे तो कर्मचारी काम कर पाता है और ही उपभोक्ता को पूरी जानकारी मिल पाती है। इसका फायदा यहां दलाल डीलर