- Hindi News
- कम्प्यूटर लैब की आड़ में जुआ, 4 गिरफ्तार
कम्प्यूटर लैब की आड़ में जुआ, 4 गिरफ्तार
फरीदाबाद| कम्प्यूटरलैब की आड़ में कैसिनो खिलाने के मामले का खुलासा हुआ है। मुजेसर थाना पुलिस ने मौके पर रेड कर चार युवकों को अरेस्ट कर लिया है। दो युवक मौके पर काउंटर पर बैठे थे, बाकी दो युवक दिल्ली से लाइन लेकर यहां जुआ खिलवाते थे। पुलिस ने चारों युवकों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इनको जेल भेज दिया है। मुजेसर थाने में नियुक्त एएसआई यासीन खान को सूचना मिली कि संजय कॉलोनी 33 फुट रोड पर कम्प्यूटर लैब की आड़ में कैसिनो चलता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम तैयार की। इसके बाद मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान कैसिनो के अंदर दो युवक काउंटर पर बैठे हुए थे। इनके नाम इंद्र नरेश पता लगे।
शेषपेज 15 पर
इसकेबाद पुलिस ने विनय मनोज को अरेस्ट किया। यह दोनों आरोपी फरीदाबाद के एरिया मैनेजर बताए गए हैं। दोनों दिल्ली से लाइन लेते थे और इस कैसिनो में इंद्र नरेश काउंटर पर बैठते थे। रेड के दौरान कैसिनो खेल रहे युवक फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कम्प्यूटर भी जब्त कर लिया। पुलिस ने नरेश इन्द्र के कब्जे से 34 हजार रुपए बरामद कर लिए। थाना सारन के एसएचओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की गई थी। आरोपियों ने बताया कि यहां कुछ ही दिन पहले कैसिनो खोला गया था।