- Hindi News
- कोरियन संस्कृति से रूबरू हुए स्कूली छात्र
कोरियन संस्कृति से रूबरू हुए स्कूली छात्र
ग्रामीण भी दें स्वच्छता अभियान में सहयोग
जिलाउपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिले के ग्रामीण अंचल में बसे सभी लोगों को चाहिए कि वे स्वच्छता अभियान को सफल बनाकर अपने गांव को निर्मल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दें। साथ ही साथ-साथ प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उपायुक्त शुक्रवार को ग्राम ताजूपुर तथा बदरपुर सैद में अपने दौरे के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ पुलिस आयुक्त सुभाष यादव भी उपस्थित थे। उपायुक्त ने इन दोनों गांवों में लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी विभिन्न प्रकार की शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान करने के आदेश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता कायम रखने से ही हम स्वच्छ रह सकते हैं। उहोंने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग हानिकारक है। इसलिए सभी लोगों को चाहिए कि इसके स्थान पर कपड़े अथवा जूट से बने थैलों का ही प्रयोग करें। पुलिस आयुक्त सुभाष यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए उनकी शिकायतों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बदरपुर सैद के सरपंच सीताराम की मांग पर गांव में फिरनी अन्य गलियों को आवश्यक पैमाइश पूरी करवाने के उपरांत पक्का बनवाने तथा गांव के जोहड़ को थ्री स्टेप सिस्टम के अंतर्गत पक्का बनवाने का आश्वासन दिया।
---------------------