पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यमुना शुद्धिकरण अभियान14 दिसंबर से

यमुना शुद्धिकरण अभियान14 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनामुक्तीकरण शुद्धिकरण पदयात्रा को लेकर दिल्ली में 14 दिसंबर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। गोविंद मठ वृंदावन के स्वामी एएस विधानाचार्य की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अŠअध्यक्षता यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अŠयक्ष संत जयकृष्ण दास ने की। इस बैठक में खादर के नेता कंवर राजेश सिंह एडवोकेट को संगठन का राष्ट्रीय सचिव फरीदाबाद पलवल जिलों का प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिला प्रभारी एडवोकेट राजेश सिंह ने बताया कि दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, ब„ल्लभगढ़, पलवल, होडल तथा मथुरा में जन जागरण शुरू किया जाएगा। यमुना का शुद्घ जल जब तक हासिल नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उ‹होंने बताया कि 11 मार्च 2015 से मथुरा से 10 दिवसीय पदयात्रा शुरू होगी। जिसमें 2 लाख यमुना भक्त शामिल होंगे। आं‹दोलन को गति देने के लिए ब्लाक स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यमुना अत्यधिक प्रदूषित हो चुकी है जिससे लाखों लोगों का जीवन खतरे में है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाŠयक्ष राकेश यादव ने कहा कि यमुना जीवन दायिनी है। यमुना को स्वच्छ अविरल बनाना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाŠध्यक्ष राकेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सचिव अजय शर्मा, राष्ट्रीय सचिव पलवल फरीदाबाद जिला प्रभारी कंवर राजेश सिंह एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीता अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. लक्ष्मी गौतम, राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, प्रदेश सचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल, डॉ मोहिनी शर्मा, हरी सिंह आदि उपस्थित थे।