ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
फरीदाबाद| फरीदाबादरूट पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इसमें से एक की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान 24 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद की आजाद कॉलोनी में किराए पर रहता था और एक फैक्टरी में नौकरी करता था। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को कंपनी से छुट्टी के बाद वह सेक्टर-46 समीप रेलवे लाइन के रास्ते अपने घर की ओर रहा था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में गया। दूसरा व्यक्ति बल्लभगढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 के समीप ट्रेन की चपेट में गया। उसकी उम्र 30 वर्ष है। शव को बीके की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है।