- Hindi News
- नेशनल किकबॉक्सिंग में दिखेगा म्यूजिकल फॉर्म का जलवा
नेशनल किकबॉक्सिंग में दिखेगा म्यूजिकल फॉर्म का जलवा
सेक्टर-12स्थित खेल परिसर में 18 दिसंबर से शुरू होने वाली कैडेट सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन पर वर्ल्ड में मशहूर किकबॉक्सिंग के 8वें इवेंट म्यूजिकल फॉर्म को पहली दफा देश में दिखाया जाएगा। अभी तक देश में किक बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में 7 ईवेंट ही कराए जाते रहे हैं। हालांकि अभी इस इवेंट को केवल मनोरंजन के तौर पर दिखाया जाएगा। जल्द ही देश में इस इवेंट को प्रतियोगिता में शामिल किया जा सकता है।
म्यूजिकलफॉर्म की चार श्रेणियां
किकबॉक्सिंगम्यूजिकल फॉर्म में हार्ड स्टाइल, सॉफ्ट स्टाइल, हॉर्ड स्टाइल वेपन, सॉफ्ट स्टाइल वेपन चार श्रेणी हैं। जिसमें अकेले या ग्रुप में किकबॉक्सर अपने खेल के बेहतरीन हिस्सों को म्यूजिक के साथ प्रदर्शित करते हैं। इसमें कोई प्रतिद्वंदी नहीं होता। इसमें हार्ड स्टाइल में कराटे-ताइक्वांडो के मिलेजुले रूप के साथ इसे म्यूजिक के साथ पेश किया जाता है। 30 सेकंड प्रैजंटेशन और डेढ़ मिनट प्रदर्शन के दिए जाते हैं। जबकि सॉफ्ट स्टाइल में कुंगफू-वुशू का मिला जुला प्रतिरूप शामिल रहता है। इसमें 2 मिनट प्रदर्शन के होते हैं। हार्ड स्टाइल वेपन में खतरनाक हथियारों के साथ सभी मार्शल आर्ट्स की विद्याओं को म्यूजिक के साथ प्रदर्शित किया जाता है। यह स्टाइल सबसे खतरनाक होती है। इसमें सबसे अधिक चोट लगने एवं जान जाने का खतरा भी बना रहता है। जबकि सॉफ्ट स्टाइल वेपन में हथियार शरीर को नुकसान देने वाले नहीं होते। इसमें लाठी, लकड़ी की तलवार आदि का प्रयोग खिलाड़ी अधिक करते हैं।
प्रतियोगिता में शामिल सात इवेंट
फुलकांटेक्ट, किक लाइट, लाइट (सेमी) कांटेक्ट, प्वाइंट फाइट, लो किकबॉक्सिंग, के-1 (इसमें एल्बो और नी से फाइट लड़ी जाती है), एरोबिक (ये भी म्यूजिक के साथ होती है, लेकिन ये एरोबिक के साथ होती है। ये एक प्रकार का डांस है। जिसमें 30 फीसदी एरोबिक और 70 फीसदी किकबॉक्सिंग के तहत डांस होना चाहिए। पैर के अलावा शरीर का कोई भाग अगर फर्श से छू जाता है। तो उसके अंक कट जाते हैं।
^समापन पर किकबॉक्सिंग की म्यूजिकल फॉर्म पेश की जाएगी। यह एक प्रकार से डेमो भी होगा। ताकि आगे खेल में भी इसे शामिल किया जाए। सेल्फ डिफेंस के प्रमोशन के लिए भी इस फॉर्म का चयन किया गया है। खेल के उद्देश्य से ही नहीं अपनी आत्मरक्षा के इस्तेमाल के लिए इसे अपनाया जा सकता है। -संतोषकुमार अग्रवाल, हरियाण