- Hindi News
- उपविजेता रहीं अरावली इंटरनेशनल की गर्ल्स टीम
उपविजेता रहीं अरावली इंटरनेशनल की गर्ल्स टीम
बसंतविहार के टैगोर इंटरनेशनल में आयोजित छठे जोनल गर्ल्स बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप में फरीदाबाद की अरावली इंटरनेशनल स्कूल की टीम उपविजेता रही। इस चैंपियनशिप में 8 स्कूलों से 150 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल कोच डेनियल एटालिया उपस्थित हुए। इसमें अरावली के अलावा सभी स्कूल दिल्ली से थे। फरीदाबाद की बॉस्केटबॉल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का रास्ता तय किया। हालांकि फाइनल में टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम की तारीफ इंटरनेशनल कोच डेनियल ने भी की।