पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजीव गांधी खेल अभियान में गांव की छोरियों ने दिखाया दमखम

राजीव गांधी खेल अभियान में गांव की छोरियों ने दिखाया दमखम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12खेल परिसर में जिला खेल विभाग ने केंद्र सरकार के राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अंडर-16 लड़कियों के जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हैंडबॉल, बॉस्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग जूड़ो आदि खेल आयोजित किए गए। जिसमें गांव की छोरियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता एथलेटिक्स खेलों से शुरू हुई। 100मी. रेस में खेड़ीकलां की मुस्कान, 800मी. रेस में भनकपुर की वर्षा, 3 हजार मी. रेस में भनकपुर की हेमलता 400मी. रेस और लंबीकूद में खेड़ीकलां की कविता, 1500मी. रेस में भनकपुर की पूजा डागर, शॉटपुट डिस्कस थ्रो में जुन्हैड़ा की जगवती ने बाजी मारी। वॉलीबॉल में मच्छगर ने जसाना को 15-8, 15-13 से, बॉस्केटबॉल में भनकपुर ने नचौली को 8-2 से, हैंडबॉल में तिगांव ने मच्छगर को 23-11 से, कबड्डी में फरीदपुर ने जुन्हैड़ा को 22-12 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल के फाइनल में भूपानी ने शाहबाद की टीम को फाइनल में ट्राई ब्रेकर में हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय तक दोनों का स्कोर 2-2 से बराबर रहा था।

बॉक्सिंगमें समयपुर, भनकपुर और मादलपुर छाया: बॉक्सिंगमें 46 किलो में समयपुर की चंचल, 48 किलो में भनकपुर की मोना, 50 किलो में समयपुर की रेनू, 52 किलो में मादलपुर की सोनिया, 54 किलो में मादलपुर की सुमन, 57 किलो में भनकपुर की ऊषा, 60 किलो में मादलपुर की वर्षा, 63 किलो में भनकपुर की कुमुद ने पंच लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।

जूडोमें तिगांव का जलवा: जूडोमें 40 किलो में तिलपत की नैना, 44 किलो में तिगांव की निकिता, 48 किलो में तिगांव की निधि, 52 किलो में तिगांव की सुष्मिता, 57 किलो में तिगांव की हिमांशी, 63 किलो में तिगांव की लूफांशी प्रथम रहीं। जिला खेल अधिकारी सत्यपकाश राणा ने बताया कि लड़कों को हिसार में 16-18 दिसंबर को आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।

सेक्टर-12 खेल परिसर में दौड़ में भाग लेते खिलाड़ी।

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।

सेक्टर-12 खेल परिसर में खेलते खिलाड़ी।