पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामीनाथन रिपोर्ट जल्द लागू करे सरकार : अंबावता

स्वामीनाथन रिपोर्ट जल्द लागू करे सरकार : अंबावता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | भारतीयकिसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के हित में जल्द स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा नेता स्वामीनाथन रिपोर्ट की वकालत किया करते थे, लेकिन सत्ता में आते ही वह खुद ही इस रिपोर्ट को लागू नहीं कर पा रहे हैं। किसान नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि इस रिपोर्ट को तत्काल लागू किया जाए। अंबावता ने कहा, कई राज्यों में कर्ज के तले दबे किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। जिसे भाजपा मुद्दा बनाकर उसका राजनीतिक लाभ लेती रही है। इस मुद्दे की वजह से ही किसानों ने भाजपा में विश्वास दिखाया और इसका परिणाम यह हुआ कि भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल हुई। इसलिए भाजपा को अब स्वामीनाथन रिपोर्ट को बिना देर किए लागू करना चाहिए। साथ ही आत्महत्या करने वाले किसान परिवारों को सरकार मुआवजा भी दे।