- Hindi News
- सीपीआई सीपीएम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देगी धरना
सीपीआई-सीपीएम जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देगी धरना
भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार के मजदूर-किसान आम जनता विरोधी नीति के विरोध में धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में समर्थक 15 दिसम्बर को सेक्टर 12 स्थित डीसी ऑफिस में जुटेंगे। प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपेंगे। धरने-प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। देश की 6 वामपंथी पार्टियों द्वारा 11 से 17 दिसम्बर तक देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस कड़ी में जिले में भी आयोजन हो रहा है। इसे लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रदर्शन के उपरांत डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सभी श्रमिक नेताओं को जिम्मेवारी सौंपी जा रही है, जिससे इस अभियान में बड़ी संख्या में श्रमिक जुड़ सकें। एटक के सचिव बेचू गिरि ने बताया कि हर वर्ग के साथ केंद्र सरकार धोखा कर रही है। श्रमिकों की सुनने वाला कोई नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। महंगाई ज्यों की त्यों है। जो भी नीतियां बनाई जा रही हैं, वे उद्योगपतियों के हित में है। श्रमिकों के हितों को ताक पर रख दिया गया है।
इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में होना वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। श्रम कानूनों में संशोधन करने के लिए यह वर्तमान सरकार कटिबद्ध है। ऐसे में श्रमिकों को शोषण और अधिक बढ़ जाएगा। वामपंथी पार्टियों ने अभियान चलाकर सरकार के झूठ को बेनकाब करने का फैसला लिया है।