- Hindi News
- विधायक ने किया नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ
विधायक ने किया नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद | एनआईटीविधानसभा क्षेत्र के विधायक नगेंद्र भड़ाना ने शनिवार को डबुआ गांव में नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी जोगा सिंह के साथ किया। इस नाले के निर्माण पर 42 लाख रुपए लागत आएगी। नाले के बनने पर डबुआ गांव सहित डबुआ कॉलोनी क्षत्रे में जल भराव की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान भड़ाना ने कहा कि पूरे एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास कराया जाएगा। लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाना, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराना सफाई व्यवस्था सहित लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उद्घाटन अवसर पर नगर निगम के एसडीओ नवल सिंह जेई हवा सिंह सहित पूर्व पार्षद गजेंद्र पाल, कमलजीत सिंह, भीम शर्मा, मुकेश शर्मा, संजय त्यागी, प्रेम भारद्वाज, सुभाष, पुरुषोत्तम त्यागी, जयकिशोर त्यागी, पिंटू त्यागी, हरि सिंह त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, रतीशचंद, मूलचंद शर्मा, प्रेम दत्त, बिजेन्द्र सिंह सेंगर, प्रदीप त्यागी, शेखर त्यागी, सुनील त्यागी, आशाराम, भूषण त्यागी, नंद किशोर त्यागी, दयाल शर्मा, कर्ण शर्मा, बंसीलाल, उमाशंकर प्रधान, असगर अली, प्रवेश पांचाल, कमल चंद, पारसनाथ व्यास आदि मौजूद थे।