पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइका में जिलास्तर पर प्रथम आनेवाली छात्रा सम्मानित

पाइका में जिलास्तर पर प्रथम आनेवाली छात्रा सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | बंशीविद्या निकेतन के प्रांगण में पाइका खेलों में जिला स्तर पर 1500 मीटर रेस में प्रथम आने वाली छात्रा पूजा डागर को सम्मानित किया गया। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसंबर को किया गया। पूजा ने रेस के अलावा लांग जंप में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वार्ड नंबर-1 के पार्षद जगन डागर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर उन्होंने छात्रा के पिता धन सिंह को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों के जीवन निर्माण में माता-पिता का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़ने वाला छात्रा सदैव नशे नकारात्मक विचारों से दूर रहता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठ समाजसेवी देवराज ने भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन नारायण डागर, निदेशक विकेश भारतीय, प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू डागर ने भी छात्रा को बधाई दी।

बंशी विद्या निकेतन स्कूल में विजेता खिलाड़ी के साथ मुख्यातिथि।