पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-7स्थित केएल मेहता स्कूल में बने मिनी बैडमिंटन स्टेडियम में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिलास्तरीय वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस चैंपियनशिप में 35 से 55 आयुवर्ग की श्रेणियों में 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर फरीदाबाद डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन प्रधान आनंद मेहता बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

प्रतियोगिता की शुरूआत 35प्लस के सिंगल्स मुकाबलों से हुई। पहले मुकाबले में अमरजीत ने महेंद्र बत्रा को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-18, 21-18 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अरुण सैनी ने संजय पपरेजा को 21-9, 21-13 से, राजन अरोड़ा ने सर्वेश गुप्ता को 21-12, 21-17 से, विकास ने सुनील को 21-12, 21-6 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचने में सफलता प्राप्त की। 35प्लस डबल्स मुकाबलों में कुलदीप-कमल ने राजन-दिनेश को कड़े मुकाबले में 21-16, 8-21, 23-22 से, मयंक-अशोक ने सुमित-अमरदीप सिंह को 21-15, 21-17 से हराकर, प्रवीन-जोगिंद्र ने अशोक-सुनील को 21-9, 15-21, 21-8 से, गौरव मारवाह-सोनू ने राजन बरार-विकास को 21-17, 15-21, 21-18 से हराकर आगे कदम बढ़ाया। 40प्लस सिंगल्स में राकेश सिक्का ने सुमित को, महेंद्र बत्रा ने मनीष चौधरी को, मयंक ने सुनील डूडेजा को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। डबल्स मुकाबले में नरेश-बिजेंद्र की जोड़ी अनिल कालरा- राजीव की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर आगे बढ़ी। जबकि 45प्लस डबल्स में नरेश खुराना-जितेंद्र की जोड़ी ने तीन सेटों के कड़े मुकाबले में राजेश चोपड़ा-नरेश बजाज की जोड़ी को हराया। इस मौके पर एसोसिएशन महासचिव संजय सपरा, विकास मदान, सुरेंद्र जिंदल, राजन अग्रवाल, दिनेश आनंद, धर्मवीर तेवतिया, अजय ित्रखा, नीरज कपिल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।







संजय सपरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी गुड़गांव में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय वेटरन चैंपियनशिप में एसोसिएशन की ओर से जाएंगे।