पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर आज सीएम से मिलेंगे नहर पार के किसान

मांगों को लेकर आज सीएम से मिलेंगे नहर पार के किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-75 80 के पांच गांव बड़ौली, पह्लादपुर, मिर्जापुर, सीही भतौला के किसान रविवार को फरीदाबाद रहे सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे और अपनी अधिग्रहित जमीन का मुद्दा उनके समक्ष रखेंगे। नहर पार ग्रेटर फरीदाबाद किसान संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ के अनुसार किसान मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि नहर पार के किसानों की टुकड़ों में पड़ी जमीन को छोड़ा जाए या फिर नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अनुसार बाजार भाव पर चार गुना मुआवजा दिया जाए। नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम में यह प्रावधान है कि जिन किसानों ने अपनी जमीन का मुआवजा नहीं उठाया है और ही अपनी जमीन पर कब्जा दिया है, उस जमीन को नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम के तहत छोड़ा जाएगा।







नए कानून की सभी बातें नहर पार के किसानों पर लागू होती हैं।