पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेंटिनेंस कार्यों के चलते आज बिजली व्यवस्था प्रभावित

मेंटिनेंस कार्यों के चलते आज बिजली व्यवस्था प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेंटिनेंस कार्यों के चलते आज बिजली व्यवस्था प्रभावित

फरीदाबाद | मरम्मतकार्य के लिए रविवार को शहर के कई सबस्टेशनों से बिजली बाधित रहेगी। इससे शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। रविवार को 220 केवी पल्ला सबस्टेशन से दोपहर 12 से 1.30 बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इससे कनिष्का, अशोका समेत इंडस्ट्रियल फीडरों से सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा 66 केवी डाबरीवाला से दोपहर 10 से एक बजे तक सेक्टर-22,23 एचबीसी, एफएसआईए से बिजली प्रभावित रहेगी। सेक्टर-7 में सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इंटरलिंकिंग फीडर से सुबह 10.30 से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। नार्दर्न इंडिया सबस्टेशन से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक सभी इंडस्ट्रियल फीडरों से सप्लाई बंद रहेगी।