- Hindi News
- समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : राज्यपाल
समाज में बदलाव लाने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : राज्यपाल
समाजमें बदलाव लाने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। शिक्षा केवल इंसान का मानसिक विकास करती है। बल्कि सामाजिक सुधार में भी सहायक बनती है। अगर आपने अपनी लाइफ में एक लक्ष्य तय कर लिया तो कुछ भी असंभव नहीं है। यह कहना था हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी का। वे मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित तीसरे कन्वोकेशन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टोरल और पीजी कोर्स के करीब 500 स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कन्वोकेशन में करीब 2000 स्टूडेंट्स को डिग्री वितरित की गई। इस दौरान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने यूनिवर्सिटी की सराहना की। उन्होंने मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर चेयरमैन के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा, डॉ. ओपी भल्ला का इंडस्ट्रियल हब को एजूकेशन हब में तब्दील करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा, केवल स्टेट लेवल पर ही नहीं नेशनल लेवल पर भी संस्थान ने बेहतर एजूकेशन के लिए सहयोग किया है। उन्होंने स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान करते हुए उन्हें एक बेहतर समाज के निर्माण करने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा, अगर आपने अपनी लाइफ में एक लक्ष्य तय कर लिया तो कुछ भी असंभव नहीं है। एमआरईआई के प्रेसीडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने स्टूडेंट्स को एक अच्छा जीवन जीने इसमें सही रंग भरने की सलाह दी। उन्होंने स्टूडेंट्स को एजुकेशन के महत्व को बताते हुए कहा कि नेल्सन मंडेला ने बिल्कुल सही कहा है कि दुनिया को बदलने के लिए एजूकेशन का अहम योगदान है।
डॉ. भल्ला ने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला, वाइस प्रेसीडेंट डॉ. अमित भल्ला, वाइस चांसलर डॉ. एनसी वधवा डिपार्टमेंट हेड फैकल्टी मेंबर मौजूद थे।
मानव रचना यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी।
मानव रचना यूनिवर्सिटी में दीप जलाकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ करते राज्यपाल।