पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किड्स कप: फोगाट स्कूल और कर्मवीर अकादमी में होगी खिताबी भिड़ंत

किड्स कप: फोगाट स्कूल और कर्मवीर अकादमी में होगी खिताबी भिड़ंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-11स्थित कर्मवीर स्कूल मैदान पर चल रही अंडर-12 किड्स कप क्रिकेट लीग में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में कर्मवीर अकादमी ने डीएवी-14 को और दूसरे सेमीफाइनल में फोगाट स्कूल ने डीएवी एनएच-3 की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल अगले हफ्ते में आयोजित किया जाएगा। पहले सेमीफाइनल में डीएवी-14 ने टॉस जीता। और कर्मवीर अकादमी को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कर्मवीर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट पर 77 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। डीएवी की ओर से हिमांशु ने 12 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते डीएवी की टीम 10 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लक्ष्य ने 16 रन बनाए। जबकि कर्मवीर अकादमी की ओर से मोहित ने 14 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरे सेमीफाइनल में फोगाट स्कूल ने टॉस जीता। और डीएवी एनएच-3 को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। डीएवी ने 10 ओवर में 7 विकेट पर 60 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहित ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। फोगाट के अनंत ने 10 रन देकर 3 विकेट लिए। और डीएवी को बड़े स्कोर से रोका। इस लक्ष्य को फोगाट स्कूल ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम की जीत में अनंत ने नाबाद 14 रन बनाए। और मैन ऑफ मैच का खिताब भी अपने नाम किया। डीएवी की ओर से पुष्पम 9 रन देकर 1 विकेट लेने वाले सफल गेंदबाज रहे।