पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसद हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

संसद हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सूरजकुंडके अनंगपुर गांव स्थित महाशय श्रीचंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को संसद पर 13 दिसंबर 2001 में आतंकवादी हमले में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के पांच सुरक्षाकर्मी, नानकचंद, रामपाल, ओमप्रकाश, विजेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह तथा सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी, संसद सुरक्षा सेवा के दो सुरक्षा सहायक जगदीश प्रसाद यादव और मातबर सिंह तथा एक कर्मचारी देशराज को श्रद्धांजलि दी गई। देश के ये जांबाज इस आतंकवादी हमले का बहादुरी से सामना करते हुए शहीद हो गए थे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमेन सुबोध भड़ाना, प्रधानाचार्य रणविजय रंजन, पूनम शर्मा, गीता शर्मा, गीता भड़ाना, अनीता, अंजना, मीनू आदि अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।