पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन से गिर युवक की मौत

ट्रेन से गिर युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | न्यूटाउन-ओल्ड फरीदाबाद के बीच एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी हाथरस के गांव नंगला खर्क निवासी 22वर्षीय राजू के रूप में हुई है। जीआरपी आईओ कृपाल सिंह ने बताया कि मृतक हाथरस से ही कोई डिप्लोमा कोर्स कर रहा था। अपनी पॉकेटमनी खर्च के लिए वह फरीदाबाद में सुधीर अग्रवाल नामक ठेकेदार के यहां पार्टटाइम नौकरी करता था।

पलवल अलावलपुर फाटक के पास किराए पर रह रहा था। शुक्रवार को वह फरीदाबाद से पलवल गया था। वहां से शाम 4.55 बजे टिकट लेकर किसी ट्रेन से फरीदाबाद रहा था। उसी दौरान ट्रेन से गिर गया होगा। शनिवार सुबह शव ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।