पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के मंडल सदस्यता प्रभारी प्रमुखों की घोषणा

भाजपा के मंडल सदस्यता प्रभारी प्रमुखों की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन सेक्टर-17 जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय गौड़ द्वारा की गई। बैठक में मंडल सदस्यता प्रभारी प्रमुखों की घोषणा की गई। इनके नेतृत्व में समस्त मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। गौड़ के अनुसार बैठक में मंडल सदस्यता प्रभारी प्रमुख के रूप में सीही मंडल से वजीर सिंह डागर, अजरौंदा से रोहताश अरोड़ा, फरीदाबाद से कमल सौरोत, सराय से मुकेश शर्मा, सेहतपुर तिलपत से कामेश्वर चौबे, खेड़ीकला से अमरपाल नागर, तिगांव से सतबीर नागर, बल्लभगढ़ से रमेश भारद्वाज, आदर्शनगर से चन्द्रसेन बच्चू, मुजेसर से अनिल प्रताप सिंह, जवाहर कॉलोनी से दिगपाल सिंह रावत, डबुआ कॉलोनी से मनोज बलियान, पाली से सीताराम शर्मा, मेवला महाराजपुर से धर्मेंद्र भदौरिया, बड़खल से हरदयाल मदान, एनएच मंडल से अशोक मुतरेजा, फतेहपुर बिल्लौच पंकज पराशर, छांयसा बिजेन्द्र नेहरा, सीकरी से हुकमचंद दीक्षित को नियुक्त किया गया है। बैठक में सीही मंडल अध्यक्ष राज मदान, अजरौंदा डॉ. कुलदीप जय सिंह, फरीदाबाद से प्रवीध चौधरी, सराय मदन पुजारा, सेहतपुर तिलपत विजयपाल सिंह, खेड़ी कला मनोज वशिष्ठ, तिगांव रविन्द्र त्यागी, बल्लभगढ़ चन्द्रशेखर गर्ग, आदर्श नगर राजबीर कपासिया, मुजेसर सतीश अरोड़ा, जवाहर कॉलोनी संतोष धनखड़, डबुआ कॉलोनी भगवान सिंह, पाली मदनलाल अरोड़ा, मेवला महाराजपुर रतनपाल, बड़खल अफजल अंसारी, एनएच मंडल विशंबर भाटिया, फतेहपुर बिल्लौच प्रीतम सिंह, छायंसा मनोज भाटी, सीकरी से प्रताप रावत आदि पदाधिकारी मौजूद थे।