- Hindi News
- लकड़ी पर उतारी कलाकारी पर्यटकों को रही रास
लकड़ी पर उतारी कलाकारी पर्यटकों को रही रास
यदि आप लकड़ी के अनोखे नायाब घरेलू सजावटी सामान चाहते हैं तो आपको सूरजकुंड मेले में एक बार जरूर इन चीजों को देखना चाहिए। ऐसी ही कलाकारी का नमूना उतरप्रदेश के सहारनपुर से इशराफ दिलशाद ने लकड़ी पर उतारा है। मेले में आसाम गेट के पास ओपन एरिया में सहारनपुर के नेशनल वार्डी दिलशाद ने लकड़ी के सामान को सजाया है। इनमें फ्लावर पोट, कार्नर, काफी सेट, अलमारी, जूरा, पीडे, कुर्सियां, आरामदायक कुर्सियां, घड़ी, बेवी सेट, की-बाक्स, अगरबत्ती स्टैंड के साथ-साथ डायनिंग सेट अन्य वस्तुओं को सजाया गया है। उन्होंने बताया उनके पास 50 रुपए से लेकर लगभग 35 हजार रुपए तक की वस्तुएं उपलब्ध हैं। इन्हें काफी लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया इन सब वस्तुओं को तैयार करने से पहले वे लकड़ी को लेते है। इसमें पापुलर, आम, कीकर, नीम, शीशम, सांगवान, पापड़ी कैल की लकड़ी शामिल है। इनसे इन वस्तुओं को तैयार किया जाता है।
उन्होंने बताया वे इस मेले में पिछले छह साल से रहे हैं।
अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा में एक प्रदर्शनी में जाकर आए हैं। जहां उनके काम को काफी पसंद किया गया है। उनके यहां ज्यादा वस्तुएं छोटी पसंद की जा रही है। इनमें महिलाएं युवा अधिक पसंद कर रहे हैं।
सूरजकुंड मेले में लकड़ी से बने उत्पाद पर्यटकों को खूब भा रहे हैं।