पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप की जीत पर शहर की सड़कों पर मना जश्न

आप की जीत पर शहर की सड़कों पर मना जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप कार्यकर्ताओं ने जिले में निकाला रोड शो, वैश्य संगठन ने बांटी मिठाई, विपक्ष ने भी सराहा

भास्करन्यूज | फरीदाबाद

आमआदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर मंगलवार को शहर में रोड शो निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न ढोल नगाड़े के साथ मनाया। रोड शो का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर एवं जिला संयोजक आभास चंदीला के नेतृत्व में किया गया। रोड शो बल्लभगढ़ दशहरा मैदान से शुरू होते हुए विभिन्न बाजारों क्षेत्रों से होता हुआ निकला। इस दौरान डागर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत सच्चाई ईमानदारी की जीत है। उन्होंने कहा, आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को विश्वास था। इसीलिए उसने वोट दिया था। इस अवसर पर विजय चौहान, विशाल नागर, रमेश अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, रश्मि मानू, रणवीर चंदीला, आशुतोष मित्तल, रविन्द्र दलाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की जनता ने जो विश्वास जताया है वह सदैव बना रहेगा। इस मौके पर विजय चौहान, रणवीर चंदीला, रमेश अरोड़ा, डीके वर्मा, शैलेष अवस्थी, विशाल नागर, दीपक शर्मा, रविन्द्र दलाल, धर्मवीर भड़ाना, गीता शर्मा, मन्नू गुप्ता, वाईके शर्मा, सुमन चंदेल, नगेन्द्र सिंह, ब्रजेश नागर, विजय गोदारा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

अभिभावकोंकी जीत बताया : हरियाणाअभिभावक एकता मंच ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत को वहां के जागरूक अभिभावकों की जीत बताया है। मंच का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में निजी स्कूलों की लूटखसोट मनमानी पर पूरी तरह से रोक लगाने, निजी स्कूलों में गरीब-अमीर सभी का दाखिला कराने सरकारी स्कूलों की दशा में गुणात्मक सुधार लाने की बात कही थी। इससे प्रभावित होकर दिल्ली के गरीब, मध्यम जागरूक अभिभावकों ने आम आदमी पार्टी की पूरी मदद की।

केजरीवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में भी दिल्ली में शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक लगाने का भरसक प्रयास किया था। मंच ने आप नेताओं से उम्मीद जताई है कि वे गरीब मध्यम वर्ग के अभिभावकों के हित में कार्य कर रहे अभिभावक मंच का साथ देंगे। मंच ने हरियाणा के मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के साथ-साथ भाजपा सांसद विधायकों से भी कहा है कि वे दिल्ली विधानसभा के परिणामों से सबक लेकर आम जनता खासकर अभिभावकों के दर्द को समझें। शेषपेज |15



मंचके प्रदेशाध्यक्ष ओपी शर्मा, प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा संरक्षक सुभाष लांबा ने कहा कि दिल्ली के जागरूक अभिभावकों ने एकजुट होकर निजी स्कूलों की लूटखसोट मनमानी के खिलाफ आवाज उठाई है।

जीतपर बांटी मिठाई: आमआदमी पार्टी की जीत पर वाईएमसीए चौक के समीप अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने मिठाई बांटकर आतिशबाजी कर जीत का जश्र मनाया। सम्मेलन के जिला महासचिव सतीश मित्तल ने इस जीत पर संपूर्ण वैश्य समाज अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की जनता द्वारा उनके प्रति जताए गए विश्वास पर गर्व की अनुभूति कर रहा है। दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में धर्म, संप्रदाय, जातपात ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मतदान किया। एक संगठित भारत की भविष्य की तस्वीर पेश की है। इस मौके पर डा. बनवारी लाल गुप्ता, सुनीत गर्ग, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप गोयल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

भाजपा पर प्रहार, आप

को सराहा

आपकी जीत पर इनेलो के वरिष्ठ नेता प्रवेश मेहता ने कहा है कि भाजपा में पुराने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की अनदेखी के चलते इतनी बुरी हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने केजरीवाल को जीत पर उन्हें बधाई दी। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल का 49 दिन का कार्यकाल देखा है। इसमें उन्होंने जनता से किए गए वादों को पूरा किया था।

बल्लभगढ़- दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में जुलूस निकालते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।