पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक के दफ्तर से बनवाएं आधार कार्ड

विधायक के दफ्तर से बनवाएं आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | फरीदाबादविधानसभा क्षेत्र के विधायक विपुल गोयल ने सागर सिनेमा कांप्लेक्स स्थित कार्यालय पर आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था की है। उन्होंने यह सुविधा इसलिए शुरू की है ताकि क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए धक्के खाने पड़ें। आधार कार्ड बनाने का यह काम रविवार सरकारी छुट्टी के दिनों को छोड़कर बाकी सभी दिन होगा। विपुल गोयल ने कहा कि इससे क्षेत्र की जनता को काफी फायदा मिलेगा। उन्हें आधार कार्ड के लिए इधर-उधर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें उम्मीद है क्षेत्र की जनता इस सुविधा का समय से समुचित लाभ उठाएगी। उन्होंने कहा कि आज के समय में सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न कामों के लिए आधार कार्ड मांगा जा रहा है। ऐसे में आधार कार्ड होने पर लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपने दफ्तर में आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू की है।