- Hindi News
- परीक्षा के चलते स्पीड में बच्चे नहीं हो रहे शामिल
परीक्षा के चलते स्पीड में बच्चे नहीं हो रहे शामिल
जन्मप्रमाण पत्र होने से दूसरे दिन भी 100 से अधिक लौटे।
भास्करन्यूज | फरीदाबाद
खेलप्रतिभाओं को तलाशने तराशने की स्कॉलरशिप योजना स्पीड के दूसरे चरण के दूसरे दिन 310 बच्चों ने टेस्ट में भाग लिया। दूसरे दिन भी 100 से अधिक बच्चे जन्म प्रमाण पत्र लाने की वजह से वापस लौटे। इसका कारण परीक्षाओं की नजदीकी के चलते स्कूल द्वारा बच्चों को भेजने रुचि नहीं दिखाना बताया जा रहा है। गौरतलब है कि फरीदाबाद से दूसरे चरण के क्वालीफाई बच्चों की संख्या केवल 1700 है। दूसरा चरण सेक्टर-12 खेल परिसर में जिला खेल विभाग की निगरानी में कराया जा रहा है। यह चरण 9 से 16 फरवरी तक चलना है। इसमें पहले दिन केवल 43 बच्चों ने टेस्ट दिया। जबकि दूसरे दिन 310 बच्चे ही टेस्ट दे सके। इसमें फरीदाबाद ब्लॉक से 92 लड़कों 3 लड़कियों और बल्लभगढ़ ब्लॉक से 191 लड़कों और 24 लड़कियों ने इस टेस्ट में भाग लिया। सूत्रों का कहना है कि जन्मप्रमाण पत्र को लेकर समस्या रही है। इस वजह से काफी बच्चों को वापस भेजना पड़ रहा है। इसका कारण स्कूलों द्वारा उन बच्चों को सर्टिफिकेट जारी नहीं करना है। अधिकतर स्कूल परीक्षा की नजदीकी के चलते बच्चों को भेजने में ही रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश राणा के अनुसार इस बारे में चयनित बच्चों के स्कूलों को सूचना भेज दी गई है। क्योंकि बच्चे ज्यादा नहीं हैं। इन बच्चो को तय समय में निपटा लिया जाएगा। बच्चों के फायदे के लिए स्कूलों को आगे आना पड़ेगा। इस बारे में स्कूलों को दोबारा अवगत कराया जा रहा है।
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में स्पीड प्रतियोगिता में प्रतिभागी।