पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जीवाड़ा : कंपनी के डिप्टी मैनेजर पर केस दर्ज

फर्जीवाड़ा : कंपनी के डिप्टी मैनेजर पर केस दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाइवे स्थित थॉमसन प्रेस में काम करने वाले डिप्टी मैनेजर के खिलाफ कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सेंट्रल थाने में दर्ज किया गया है। सेक्टर-16 में रहने वाले आफाक अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर हैं। उनकी कंपनी में 18 दिसंबर 2007 को देवाशीष भदरा डिप्टी मैनेजर लगाए थे। अख्तर का कहना है कि 27 अगस्त 2012 को देवाशीष का तबादला क्वालिटी डिपार्टमेंट में कर दिया गया। सितंबर 2014 को कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को देवाशीष पर कुछ शक हुआ। उन्होंने कंपनी में देवाशीष से जुड़े काम की जांच कराई। आरोप है कि देवाशीष ने कंपनी का काम कराने की एवज में कुछ फर्जी फर्म बनाई थी। वह कंपनी से चैक लेकर इन फर्म में डाल देता था। इस कारण वह कंपनी से धोखाधड़ी कर रहा था। कंपनी को देवाशीष के कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।