पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान का ताला तोड़ कैश सामान चोरी

दुकान का ताला तोड़ कैश सामान चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेत चोरी करने पर केस

सेक्टर-8 स्थित एक दुकान से चोर हजारों रुपए कैश सामान ले गए। सेक्टर-7 थाने की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलजिंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-8 में रहते हैं। इसी सेक्टर में उनकी मोबाइल की दुकान भी है। रात को वे दुकान बंदकर घर गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे हैं। अंदर जाकर पता चला कि गल्ले से 35 हजार रुपए, मोबाइल फोन और लैपटॉप गायब है। उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर-7 थाने की पुलिस को दी। उसने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले की जांच कर रहे एएसआई महिन्द्र सिंह के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भास्कर न्यूज. फरीदाबाद| सूरजकुंडके प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चोरी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूरजकुंड थाने से एसआई कृष्ण कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव अनंगपुर के पहाड़ी इलाके से रेत/बदरपुर चोरी कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर रेड की। वहां पर कुछ लोग रेत चोरी कर रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। इसका नाम कमलेश कुमार पता लगा। भागने वाले आरोपियों का नाम विरेन्द्र मिस्त्री जयबीर है।