मालिक कुवैत गए और घर में हो गई चोरी
सेक्टर-21सीमें रहने वाले एक मकान मालिक कंपनी के काम से कुवैत चले गए। पीछे से इनके मकान में चोरी हो गई। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-21सी, मकान नंबर-228 में रहने वाले धीरज विश्वकर्मा ने बताया कि वह फरीदाबाद-गुड़गांव रोड पर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। कंपनी का कुछ काम कुवैत में था। इस कारण वह 2 नवंबर 2014 को कुवैत चले गए। 8 फरवरी को वह कुवैत से वापस अपने घर पहुंचे। उनके घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 15/20 टेप, एक लैपटॉप, कपड़े, टूटियां, इमरजेंसी लाइट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।