पूर्व विधायक चंदर भाटिया की मां का निधन
फरीदाबाद. पूर्वविधायक स्वर्गीय कुंदनलाल भाटिया की प|ी पूर्व विधायक चंदर भाटिया की मां कांता भाटिया का मंगलवार को निधन हो गया। उनका दोपहर ढाई बजे सेवा समिति स्वर्गाश्रम मुजेसर में दाहसंस्कार किया गया। 73 वर्षीय कांता भाटिया के पांच पुत्र हैं। कांता भाटिया के निधन की जानकारी मिलते ही शहर के सामाजिक, धार्मिक राजनीतिक संगठनों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सबसे छोटे पुत्र राजेश भाटिया ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक नगेंद्र भड़ाना, मेयर अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री एसी चौधरी, पूर्व मंत्री शिवचरणलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश महासचिव संदीप जोशी, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पीर जगन्नाथ, उद्योगपति केसी लखानी, पूर्व उपमहापौर बसंत विरमानी, पार्षद योगेश ढींगडा, विवेक प्रताप सिंह, श्याम सुंदर कपूर, पार्षद सोम मल्होत्रा, बलजीत कौशिक, मानकचंद भाटिया, विकास चौधरी, पूर्व पार्षद राजेश भाटिया, अजय नाथ, प्रदीप सेठी एवं आरके मल्होत्रा आदि मौजूद थे।