- Hindi News
- फर्जी आईकार्ड से घुसा सूरजकुंड मेले में, पकड़ा
फर्जी आईकार्ड से घुसा सूरजकुंड मेले में, पकड़ा
फर्जीआईकार्ड के सहारे में मेले में दीवार फांदकर रहे एक युवक को सिक्योरिटी गार्ड ने पकड़ लिया। इसके खिलाफ सूरजकुंड थाने में मामला दर्ज किया गया। बाद में पता लगा कि आईकार्ड मेले के अंदर दुकान लगाने वाला था। मेले में सिक्योरिटी इंचार्ज हरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह ड्यूटी पर थे। उन्होंने देखा कि मेले परिसर की दीवार को फांदकर एक युवक अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास एक आईकार्ड था। आईकार्ड हनीफ का मिला लेकिन इस पर तौफिक का फोटो लगा था। यह आईकार्ड मेले के अंदर दुकान लगाने वाले का था। उन्होंने आरोपी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इसके पास यह आईकार्ड कैसे पहुंचा।