होली चाइल्ड में फेयरवेल पार्टी
फरीदाबाद | सेक्टर-29स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान गीत-संगीत पर छात्रों ने जमकर धमाल मचाया। पार्टी में 12वीं के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विदाई दी। इसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी स्मृतियां ताजा की। शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए। 11वीं के विद्यार्थियों ने सीनियर्स को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों में आशावादी पुरस्कार साहिल विनायक अनुकृति ने, स्पष्टवादी पुरस्कार पंकज साक्षी झा ने, परिश्रमी पुरस्कार हिमांशु पाठक भावना ने मिस्टर एंड मिस होली चाइल्ड पुरस्कार विवेक सिंह रावत ऋषिका ने जीता। प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य प्रबंधक कमेटी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
फरीदाबाद- सेक्टर-29 स्थित होली चाइल्ड स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुने गए मिस्टर एंड मिस होली चाइल्ड।