पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगों को लेकर डीसी दफ्तर पर धरना

मांगों को लेकर डीसी दफ्तर पर धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर धरना देते कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद. मांगोंको लेकर हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के आह्वान पर मंगलवार को डीसी कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान सरकार से कर्मचारियों की मांगों को लागू करने की मांग की गई। जिला प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इसमें महासंघ से संबंधित सभी यूनियनों के पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस दौरान हरियाणा कर्मचारी महासंघ के चेयरमैन सुनील खटाना ने कहा कि मांगों को लेकर राज्य सरकार को मांगपत्र सौंपे लगभग 45 दिन हो चुके हैं। लेकिन आज तक इस दिशा में सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा इसके विरोध में 26 फरवरी को पूरे देश में किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन में हरियाणा कर्मचारी महासंघ भी भाग लेगा। धरने का संचालन जिला सचिव बलजीत तेवतिया ने किया। इस दौरान सुभाष त्यागी, योगेश, गौरीदत्त, रामनिवास, दीपक, राजू, जय भगवान, राम शरण सहित बड़ी संख्या मेंं कर्मचारी मौजूद थे।