- Hindi News
- पेंशनर की शिकायत पर कर्मियों पर बरसे सीनियर डिप्टी मेयर
पेंशनर की शिकायत पर कर्मियों पर बरसे सीनियर डिप्टी मेयर
पेंशनफार्म मिलने से परेशान पेंशनर जवाहर कालोनी स्थित कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि बन्नू बिरादरी धर्मशाला में निगम कर्मचारी बैंक कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से उन्हें पेंशन फार्म नहीं दिए जा रहे हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेंशनरों की समस्या सुनने के बाद शर्मा उनके साथ धर्मशाला पहुंचे। वहां बैठे कर्मचारियों से जवाब मांगा और उन्हें झाड़ लगाई। उन्होंने बैंक कर्मियों से पेंशनधारकों को फार्म भी दिलाए। साथ ही चेतावनी दी यदि आगे से फिर पेंशनर्स की शिकायत आई तो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पेंशनधारकों ने बताया कि सरकार पेंशन में पूरी पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन पिछले 10 दिन से पेंशनरों को पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है। निगम के कर्मचारी पेंशन फार्म दे रहे हैं और बैंक के कर्मचारी। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अशक्त पेंशनरों ने निगम के वरिष्ठ उपमहापौर को बताया कि हम चल फिर नहीं सकते। एेसे में उन्हें और ज्यादा परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
वरिष्ठ उपमहापौर ने एडीसी कार्यालय में फोन कर बैंक कर्मचारियों के रोज लेट पहुंचने की स्थिति से अवगत कराया। शर्मा ने पेंशनधारकों को धैर्य रखने को कहा।
बैंक कर्मचारियों को बुजुर्ग-विधवा विकलांग पेंशन धारकों को प्रतिदिन 200 फार्म वितरण करने सही तालमेल बैठाने के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में मदन शर्मा, दुर्गा प्रसाद, राधे चौरसिया, भगवान दास, ओमप्रकाश, कौशल्या, नेमवती, पुष्पा देवी, सुषमा शर्मा, जनजनदेवी, कृष्ण प्रसाद, भुवनेश्वर सिंह, श्रीनिवास, मुख्त्यार सिंह, बलबीर सिंह, सुरेन्द्र, राकेश वर्मा, राजसिंह सहरावत, पं. रामस्वरूप, आरके गुप्ता, पूरन पंडित आदि मौजूद थे।
पेंशन फार्म मिलने पर पेंशनर्स ने हंगामा शुरू कर दिया, उनकी समस्या सुनते वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा।