पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद के शर्मा क्रिकेट क्लब ने जीता न्यू ईयर कप

फरीदाबाद के शर्मा क्रिकेट क्लब ने जीता न्यू ईयर कप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके खेड़ागढ़ी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मैदान पर मंगलवार को आयोजित दिल्ली के सुलतान स्पोर्ट्स क्लब को फाइनल में हराकर फरीदाबाद के शर्मा क्रिकेट क्लब ने खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ सीरीज कप्तान रोहित शर्मा को चुना गया। जबकि बेस्ट गेंदबाज रविश और बेस्ट बल्लेबाज युगल को चुना गया। फाइनल मैच में शर्मा क्लब ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर रोहित के 47 गेंद पर 79 रन की बदौलत 140 का स्कोर बनाया। सुलतान स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अलपित सिंह ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सुलतान स्पोर्ट्स की टीम 15.3 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से गौरव धर्मा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। शर्मा क्लब की ओर से रविश ने 17 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया।