- Hindi News
- दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक बरामद
दो बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक बरामद
पलवल | लूटपाटकी योजना बनाते सीआईए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि निर्माणाधीन केएमपी एक्सप्रेस पर टोल टैक्स के पास दो युवक लूटपाट की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गौरेल्ला मोहल्ला निवासी राजकुमार लाला को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 10 बाइकें बरामद हुई हैं। इन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पलवल फरीदाबाद से ये बाइके चोरी की हैं। ये बाइकें पुलिस ने यूपी से बरामद कर ली हैं। पुलिस को उम्मीद है आरोपियों से और भी चोरी की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
धर्मशाला के बाहर से कार चोरी
विवाह समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति की कार चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। प्रकाश विहार निवासी तेजराम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वे कार से जेठानंद धर्मशाला में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे, जहां से कार चोरी हो गई।