पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रशियन कलाकार कठपुतली से दे रहे रामकथा की प्रस्तुति

रशियन कलाकार कठपुतली से दे रहे रामकथा की प्रस्तुति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सूरजकुंडमेले में इस बार 20 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। इसमें इन देशों की सांस्कृतिक टीमें भी भाग ले रही हैं। इस बार रूस की सांस्कृतिक टीम ने रामायण को अपने कठपुतली शो के माध्यम से प्रस्तुत किया है। इस ग्रुप के साथ प्रमुख ओलगा का कहना है कि वे इस कठपुतली शो के लिए दस लोग एक पर्दे के पीछे खड़े होकर इस रामायण को करते हैं। उन्होंने बताया कि इस शो को करने के लिए कपड़े से कठपुतली को तैयार किया गया है। शो में कठपुतली के डांस के साथ-साथ उसकी आवाज भी पूर्ण रूप से कही जाती है। ओलगा के अनुसार पहली बार मेला में कठपुतली शो रूस की तरफ से प्रदर्शित किया जा रहा है। ओलगा के अनुसार हम रूस के लोग भारतीय धार्मिक गाथाओं से काफी प्रभावित हैं। इसलिए हमने रामायण को कठपुतली शो में लिया है। ओलगा का कहना है कि वे रामायण में शूर्पणखा वाले हिस्से से काफी प्रभावित हैं। इसमें लक्ष्मण शूर्पणखा की नाक काटते हैं। इसके बाद शूर्पणखा रावण से इसकी शिकायत करती है।

इसके बाद रावण, सीता का अपहरण कर लेता है। अंत में राम लक्ष्मण सीता की खोज में जुट जाते हैं। इसके अलावा डांस ग्रुप विभिन्न गीतों को प्रदर्शित करता है।

सूरज कुंड मेला स्थित चौपाल पर रूस से आए कलाकारों नें कठपुतली से रामायण का मंचन किया।