पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरीदाबाद में दोहरा हत्याकांड

फरीदाबाद में दोहरा हत्याकांड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुस्साए ग्रामीणों का पुलिस टीम पर पथराव

भास्करन्यूज | बल्लभगढ़

फरीदाबादमें छायंसा थाने के तहत घरौड़ा गांव में मंगलवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक केबल संचालक जितेंद्र सिंह एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे अजरौंदा चौक पर डेड बॉडी रखकर जाम लगा दिया।

इसके बाद मौके पर पहुंचे छायंसा थाने के एसएचओ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आधे घंटे तक ग्रामीणों ने हाइवे पर खड़े वाहनों पर भी डंडे बरसाए और चालकों से मारपीट की। डीसीपी फूलकुमार ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलआउटभी देखें







पुलिसने मुजेड़ी गांव के सरपंच राजवीर, उनके दो बेटे अनिल और सुंदर, अल्लीपुर के ब्रह्मजीत एक युवक मांगर एक युवक शाहबाद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 22 अगस्त 2013 को कोर्ट परिसर में मृतक केबल संचालक जितेंद्र उर्फ जीते के भाई शशि नागर की भी हत्या बदमाशों ने कर दी थी।