पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंडिंग विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा : कमिश्नर

पेंडिंग विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा : कमिश्नर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवागतनिगम कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि वे जल्द निगम अधिकारियों की मीटिंग बुलाएंगे। इसमें सभी 35 वार्डों की समस्याएं और पेंडिंग पड़े विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके बाद पेंडिंग कार्यों को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था, सुंदरता और हरियाली के लिए भी हरसंभव उपाय किए जाएंगे। नवागत कमिश्नर ने पदभार ग्रहण करने के बाद निगम के वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा एवं उपमहापौर राजेंद्र भामला से ये बातें कहीं। इस दौरान कमिश्नर का पदभार ग्रहण करने पर शर्मा और भामला ने स्वागत किया। वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर ने पेंडिंग पड़े विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें तत्काल शुरू कराने की भी बात कही। वरिष्ठ उपमहापौर उपमहापौर ने इस दौरान कमिश्नर से कहा कि वे शहर का दौरा करें, जिससे उन्हें लोगों की समस्याओं के बारे में पता चल सके। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से कमिश्नर ने कहा कि वह जनता के कार्यों को समय पर पूरा करें।







साथ ही उनकी समस्याओं को शीघ्र निपटाएं, जिससे लोगों को शिकायत का मौका मिले।

फरीदाबाद- नगर निगम मुख्यालय में निगम कमिश्नर का स्वागत करते सीनियर डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा एवं डिप्टी मेयर राजेंद्र भामला।