पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीटी टीचर्स की वार्डबंदी में ड्यूटी को लेकर रोष

जेबीटी टीचर्स की वार्डबंदी में ड्यूटी को लेकर रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| जेबीटीशिक्षकों की ड्यूटी वार्डबंदी में लगाए जाने से टीचरों में आक्रोश है। इसी समस्या को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक मीटिंग ऊंचा गांव में हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान चतर सिंह ने की। प्रधान ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा टीचरों की ड्यूटी वार्डबंदी में लगा दी है। एक तरफ मौलिक शिक्षा के महानिदेशक शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने के आदेश दिए हुए हैं। दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी है। फिलहाल स्कूली बच्चों का पढ़ाई का समय है। इस कारण टीचरों की ड्यूटी पढ़ाई को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि जब स्कूलों का रिजल्ट खराब आता है तो टीचरों को दोष दिया जाता है, लेकिन सालभर में टीचरों से अन्य काम भी कराए जाते हैं। मीटिंग में इस मुद्दे के अलावा एलटीसी निकालने, जेबीटी टीचरों को कंफर्म करने सहित अन्य मामले भी शामिल थे।





मीटिंग में संघ के उपप्रधान देवेंद्र गौड़, जिला कोषाध्यक्ष समय सिंह, जिला संयुक्त सचिव पवन कुमार उपस्थित थे।