- Hindi News
- शिविर के समापन पर एनएसएस के स्वयंसेवक पुरस्कृत
शिविर के समापन पर एनएसएस के स्वयंसेवक पुरस्कृत
फरीदाबाद| केएलमेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में चल रहा सात दिनी एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में छात्राओं ने डांस, एकाकी, कविता आदि प्रस्तुत किया। समारोह में मुख्य अतिथि सीमा त्रिखा थीं। उन्होंने इस दौरान पुरस्कार वितरित करते हुए शिविर के दौरान छात्राओं द्वारा राहुल कालोनी तथा ब्लाइंड स्कूल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान की अध्यक्ष डा. विमल मेहता, डायरेक्टर सेल्फ फायनेंस शुभ मेहता, मैनेजमेंट के सदस्य जेसी आर्य, डा. मीनू भाटिया ने अतिथियों का धन्यवाद किया। डा. संगीता कुलश्रेष्ठ ने एनएसएस की रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर कमलप्रीत, डा. शील सिंह, उषा पंत, मंजू दुआ आदि प्राध्यापिकाएं मौजूद थीं।