पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंद्रजीत ने शॉटपुट में बनाया नेशनल रिकार्ड

इंद्रजीत ने शॉटपुट में बनाया नेशनल रिकार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| केरलमें चल रहे नेशनल गेम्स के तहत राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शॉटपुट ईवेंट में हरियाणा के सिरसा निवासी इंद्रजीत ने नया रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। टीम के साथ गए फरीदाबाद के कोच और हरियाणा एथलीट एसोसिएशन के सचिव ओमवीर धनखड़ ने बताया कि इंद्रजीत ने 20.14 मीटर गोला फेंककर नेशनल का नया रिकार्ड बनाया है। जबकि इससे पहले यह रिकार्ड 20.69 मीटर का था। उन्होंने बताया इसके अलावा 1500 मीटर में रोहतक की सुषमा शर्मा और शॉटपुट में ही ओमप्रकाश ने ब्रांज मेडल जीतने में सफलता प्राप्त की है। अभी दो दिन और यह प्रतियोगिता चलेगी। हरियाणा को इसमें कई मेडल मिलने की उम्मीद है।