- Hindi News
- मजदूर विरोधी संशोधन के खिलाफ करेंगे सत्याग्रह
मजदूर विरोधी संशोधन के खिलाफ करेंगे सत्याग्रह
फरीदाबाद| अखिलभारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ सर्व कर्मचारी संघ ने श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन के खिलाफ 26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह और जेल भरो आंदोलन करने का फैसला लिया है। बुधवार को इसका ऐलान कर दिया गया। सर्व कर्मचारी संघ के अनुसार इस दौरान विधायकों को ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। लेकिन इस दिन आरपार के आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। इस मौके पर दिलीप सिंह प्रेमी, राजू प्रचारी, सुदेश, राकेश चिंडालिया, बिशन चिंडालिया, रगबीर चौटाला, श्रीनंद, सोमपाल, धर्मा सिंह मुल्ला, कमला, बृजवती, ललिता, प्रेमपाल, राजबीर आदि कर्मचारी नेता मौजूद थे।