पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड का नंबर पूछ निकाल लिए 1.4 लाख

एटीएम कार्ड का नंबर पूछ निकाल लिए 1.4 लाख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद| एटीएमकार्ड का नंबर पूछकर ठगी करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह की ठगी का एक और व्यक्ति शिकार हुआ है। एसजीएम नगर के एफ ब्लॉक में रहने वाले रनबीर सिंह ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक नेहरू ग्राउंड से बोल रहा है। उसने उनसे एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। उन्होंने उसे नंबर बता दिया। कुछ ही देर में उनके खाते से दो बार में 1 लाख 4 हजार रुपए निकल गए।