मारपीट के आरोप में 6 पर केस दर्ज
फरीदाबाद| मारपीटकर घायल करने के आरोप में एसजीएम नगर थाने की पुलिस ने करीब 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राहुल कॉलोनी निवासी केदार ने एसजीएम नगर थाने में दी शिकायत में कहा है कि शेरा, विजय, दीपू, रामन्दी, हरवती जमना ने उनके साथ मारपीट की। इससे वे घायल हो गए। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।