- Hindi News
- पेंशनर्स को मिली पेंशन, खुलवाए मौके पर ही खाते
पेंशनर्स को मिली पेंशन, खुलवाए मौके पर ही खाते
फरीदाबाद| सेहतपुरमें बुधवार को पेंशन वितरण का कार्य युवा भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी जिला महामंत्री ओमप्रकाश रक्षवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पेंशनधारकोंं के बैंक खाते खुलवाए। उन्हें मौके पर ही पेंशन वितरित कराई। इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि पेंशन वितरण का कार्य सभी स्थानों पर सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, बैंक में पेंशन जाने का निर्णय एक सकारात्मक है। इस अवसर पर ओमप्रकाश रक्षवाल ने कहा कि पहले पेंशनधारको को पेंशन के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब उन्हें परेशानी नहीं होगी। रक्षवाल ने बताया कि सभी पेंशनधारकों के बैंकों के फार्म भरवाए गए। सभी को मौके पर ही पेंशन भी दी गई।